मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

ऐश पौंड की समस्या से प्रभावित हुआ बिजली उत्पादन, चंद्रपुरा पहुंचे डीवीसी निदेशक ने दिया अल्टीमेटम

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,बोकारो :बोकारो जिले स्थित चंद्रपुरा थर्मल पावर स्टेशन (CTPS) का निरीक्षण करने पहुंचे डीवीसी के कार्यकारी निदेशक (परिचालन) पी.पी. साह ने ऐश पौंड की गंभीर स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ऐश प्रबंधन में आ रही समस्याओं के कारण बिजली उत्पादन प्रभावित हो रहा है।

यह भी पढ़ें :जामताड़ा DC का अनुमंडल कार्यालय में औचक निरीक्षण, देर से पहुंचे कर्मचारी को किया अनुपस्थित

ऐश ट्रांसपोर्टिंग नहीं होने से बढ़ी समस्या

निदेशक ने बताया कि नियमित रूप से ऐश की ट्रांसपोर्टिंग नहीं होने के कारण ऐश पौंड भर गया है, जिससे प्लांट संचालन में बाधा आ रही है। पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल उत्पादन कम किया गया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उचित ऐश प्रबंधन के बिना उत्पादन बढ़ाना संभव नहीं है और सुरक्षा मानकों से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

ट्रांसपोर्टिंग कंपनियों को चेतावनी

डीवीसी अधिकारियों ने बताया कि ऐश ट्रांसपोर्टिंग का जिम्मा संभाल रही दो कंपनियां काम नहीं कर रही हैं, जबकि एक अन्य कंपनी का कार्य बेहद धीमा है। इस लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए निदेशक ने कार्रवाई के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर एसओएस आधार पर नई एजेंसियों को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

ऐश पौंड की क्षमता बढ़ाने का काम जारी

डीवीसी की ओर से ऐश पौंड के मेढ़ (बंड) को मजबूत और विस्तारित करने का कार्य किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक यह परियोजना प्लांट की सुरक्षा और क्षमता बढ़ाने के लिए बेहद जरूरी है। निदेशक ने जानकारी दी कि बी पौंड का निर्माण कार्य अगले एक महीने में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद सुरक्षा और भंडारण क्षमता दोनों में सुधार होगा।

800 मेगावाट की दो नई यूनिट लगाने की तैयारी

डीवीसी ने चंद्रपुरा में 800 मेगावाट की दो सुपर क्रिटिकल यूनिट स्थापित करने की योजना पर भी काम तेज कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार परियोजना के लिए कोयला, पानी और जमीन उपलब्ध है तथा जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। नई परियोजनाओं के तहत प्लांट क्षेत्र में चहारदीवारी निर्माण, डीवीसी कर्मियों के लिए आवास व्यवस्था और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

https://samacharpost.live/2026/05/surprise-inspection-in-sub-divisional-office-of-jamtara-dc-employee-who-arrived-late-was-absent/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment