Samachar Post रिपोर्टर,हजारीबाग :हजारीबाग में नाबालिग हत्याकांड से जुड़े मामले में एक बार फिर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अदालत में एफएसएल रिपोर्ट और डेथ रिव्यू रिपोर्ट पेश की गई। यह मामला पहले से ही हाईकोर्ट की निगरानी में चल रहा है। अदालत लगातार जांच की प्रगति पर नजर बनाए हुए है और समय-समय पर सरकार से स्टेटस रिपोर्ट मांग रही है, ताकि जांच पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ सके।
यह भी पढ़ें :कोडरमा में प्रेमी युगल को आपत्तिजनक हालत में पकड़कर ग्रामीणों ने कराई शादी
वैज्ञानिक साक्ष्य अदालत में जमा
सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि जांच के दौरान जुटाए गए सभी महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य अदालत में प्रस्तुत कर दिए गए हैं। एफएसएल रिपोर्ट में घटनास्थल से मिले सबूतों की वैज्ञानिक जांच शामिल है। वहीं डेथ रिव्यू रिपोर्ट में मौत के कारणों और परिस्थितियों का विवरण दिया गया है।
मामले में आगे आ सकते हैं अहम निर्देश
सरकार द्वारा रिपोर्ट पेश किए जाने के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि जांच प्रक्रिया में तेजी आएगी। माना जा रहा है कि आगामी सुनवाई में हाईकोर्ट रिपोर्ट के आधार पर महत्वपूर्ण निर्देश जारी कर सकता है। नाबालिग की हत्या से जुड़े इस मामले को गंभीर अपराध माना जा रहा है। इसी वजह से अदालत इस केस की हर प्रगति पर करीबी नजर बनाए हुए है।
Reporter | Samachar Post