Samachar Post रिपोर्टर,पलामू : गढ़वा और पलामू जिले के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से राजस्थान के लिए सीधी ट्रेन की मांग अब पूरी होने जा रही है। रेलवे बोर्ड ने संतरागाछी–खाटीपुरा (जयपुर) एक्सप्रेस (18061/18062) को मंजूरी दे दी है। नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन संतरागाछी और टाटानगर से चलकर रांची, डालटनगंज, गढ़वा रोड, मिर्जापुर और प्रयागराज होते हुए खाटीपुरा (जयपुर) तक जाएगी। इससे पलामू और गढ़वा के यात्रियों को राजस्थान जाने के लिए अब बार-बार ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
यात्रियों को क्या होगा फायदा?
इस नई ट्रेन सेवा से रोजगार, पढ़ाई और व्यापार के लिए दूसरे राज्यों में जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। विद्यार्थियों को जयपुर और प्रयागराज तक सीधी कनेक्टिविटी, व्यापारियों के लिए आसान यात्रा, कामगारों के समय और खर्च में बचत, गढ़वा रोड स्टेशन की रेल कनेक्टिविटी होगी मजबूत, विष्णु दयाल राम ने इस फैसले को अपने लंबे प्रयासों का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि संसद में नियम 377 और शून्यकाल के दौरान लगातार इस मुद्दे को उठाया गया था। साथ ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से लगातार बातचीत के बाद यह मंजूरी मिली।
यह भी पढ़ें: हजारीबाग में बड़ी वारदात: दुकान बंद कर रहे ज्वेलर से 20 लाख के जेवर लूटकर फरार हुए बदमाश
‘ऐतिहासिक सौगात’ बताया
सांसद ने इस नई ट्रेन सेवा को क्षेत्र की जनता के लिए “ऐतिहासिक सौगात” करार दिया है। उन्होंने कहा कि इससे न सिर्फ यात्रा आसान होगी, बल्कि इलाके के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी। जानकारी के अनुसार, ट्रेन सेवा शुरू होने से पहले जल्द ही भव्य शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें सांसद स्वयं शामिल होकर ट्रेन को जनता को समर्पित करेंगे।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।