मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

JAC 12th Result 2026: रशिदा नाज साइंस टॉपर, छोटी कुमारी आर्ट्स में अव्वल; श्वेता प्रसाद बनीं कॉमर्स टॉपर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: झारखंड ऐकडेमिक कौंसिल (JAC) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। इस बार तीनों स्ट्रीम साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप स्थान हासिल किया है। साइंस स्ट्रीम में डीएवी प्लस 2 हाईस्कूल पाथेरडीह (धनबाद) की रशिदा नाज ने 489 अंक हासिल कर राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं मोहम्मद फैजान आलम 483 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

आर्ट्स में छोटी कुमारी ने मारी बाजी

आर्ट्स स्ट्रीम में केएन प्लस 2 हाईस्कूल हरंद (बोकारो) की छोटी कुमारी ने 500 में से 478 अंक लाकर टॉप किया है। प्लस 2 नेशनल हाईस्कूल दुमका के अंकित कुमार दूसरे और रांची की अंशु कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं।

यह भी पढ़ें: झारखंड में स्ट्रीट फूड होगा और सुरक्षित, ठेला-खोमचा वालों को मिलेगी ट्रेनिंग

कॉमर्स में श्वेता प्रसाद बनीं राज्य टॉपर

कॉमर्स स्ट्रीम में योगदा सत्संग इंटरमीडिएट महाविद्यालय, रांची की श्वेता प्रसाद ने 478 अंक हासिल कर राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। कृष्ण कुमार वर्णवाल दूसरे और प्रियांशी कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं।

लड़कियों का दबदबा कायम

इस साल के परिणाम में तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने शीर्ष स्थान हासिल कर एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन का परचम लहराया है।
टॉपर्स लिस्ट (संक्षेप में)

  • साइंस टॉपर: रशिदा नाज (489 अंक)
  • आर्ट्स टॉपर: छोटी कुमारी (478 अंक)
  • कॉमर्स टॉपर: श्वेता प्रसाद (478 अंक)

रिजल्ट जारी होने के बाद पूरे राज्य में छात्रों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल है। टॉपर्स की सूची के साथ इस बार का परिणाम कई नए रिकॉर्ड भी बना रहा है।

https://samacharpost.live/2026/05/jharkhand-street-food-vendors-training-hygiene-fssai-nasvi-nestle-india-initiative/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment