मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार में 7 मई को मंत्रिमंडल विस्तार, शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री होंगे शामिल

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार में 7 मई को मंत्रिमंडल विस्तार होने की संभावना है। जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के तहत भारतीय जनता पार्टी के 12, जनता दल (यूनाइटेड) के 11, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के 2 और अन्य सहयोगी दलों के 1-1 मंत्री शपथ ले सकते हैं। हाल ही में सम्राट चौधरी ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और वे बिहार में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री बने हैं। उनके साथ विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी।

यह भी पढ़ें :रजरप्पा कोयलांचल में डीजल चोरी पर CCL की कार्रवाई, 100 लीटर डीजल जब्त

गांधी मैदान में होगा आयोजन

राजधानीपटना के ऐतिहासिक गांधी मैंदान में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर कई नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना है। राज्यपाल सय्यद अता हसनैन नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। समारोह में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। इस महत्वपूर्ण अवसर पर नरेंद्र मोदी और अमित शाह के शामिल होने की संभावना है। इसे लेकर प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

नई राजनीतिक दिशा की तैयारी

हाल ही में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मुलाकात की थी। इससे पहले उन्होंने राज्य के उपमुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी चर्चा की थी। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजधानी में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसे राज्य की राजनीति में नई दिशा देने वाला कदम माना जा रहा है।

https://samacharpost.live/2026/05/ramgarh-rajrappa-diesel-theft-raid-ccl-100-litre-recovery-fir/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment