रजरप्पा कोयलांचल में डीजल चोरी पर CCL की कार्रवाई, 100 लीटर डीजल जब्त

Rupa Kumari | May 5, 2026 | 02:38 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रामगढ़ : रजरप्पा कोयलांचल क्षेत्र में डीजल चोरी के खिलाफ CCL ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान में एक घर से करीब 100 लीटर डीजल बरामद किया गया है। सीसीएल सुरक्षा विभाग की टीम ने संदिग्ध व्यक्ति का पीछा करते हुए कोहरा गांव में छापेमारी की। यहां एक घर की तलाशी के दौरान 200 लीटर क्षमता वाले ड्रम में लगभग 100 लीटर डीजल भरा मिला। इसके अलावा कई गैलन भी जब्त किए गए।

एक दिन पहले भी हुई थी कार्रवाई

इससे पहले भी इसी क्षेत्र में एक अलग कार्रवाई के दौरान एक मारुति वैन से कई गैलन डीजल बरामद किए गए थे। लगातार सामने आ रहे मामलों से इलाके में अवैध डीजल कारोबार के सक्रिय नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है। FIR दर्ज, आरोपी नामजदक्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी आशीष झा के अनुसार, इस मामले में रजरप्पा थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने महेंद्र महतो (कोइहारा निवासी) को आरोपी बनाते हुए कांड संख्या 52/2026 के तहत बीएनएस 2023 की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: जुलाई तक तैयार होंगी दो सुरंगें, काम तेज

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

सीसीएल प्रबंधन ने इस कार्रवाई को बड़ी सफलता बताया है। उनका कहना है कि ऐसे अभियान से कंपनी को होने वाले आर्थिक नुकसान पर अंकुश लगेगा और कोयलांचल क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

Share this news

संबंधित खबरें