औरंगाबाद-पटना के बीच 4 लेन सड़क का प्रस्ताव, झारखंड तक कनेक्टिविटी होगी बेहतर

Rupa Kumari | May 5, 2026 | 12:24 PM IST

Samachar Post डेस्क, पटना : बिहार में औरंगाबाद से पटना के बीच सड़क चौड़ीकरण को लेकर एक बार फिर पहल तेज हुई है। प्रस्ताव के तहत इस मार्ग को 4 लेन में विकसित करने की योजना है, जिसका विस्तार झारखंड के हरिहरगंज तक किया जाएगा। यह प्रस्तावित सड़क औरंगाबाद से शुरू होकर ओबरा, दाउदनगर और अरवल होते हुए पटना तक जाती है। योजना के अनुसार इसका विस्तार हरिहरगंज (NH-139) तक किया जाएगा, जिससे बिहार और झारखंड के बीच आवागमन और आसान हो जाएगा।

गडकरी को फिर भेजा गया प्रस्ताव

इस परियोजना को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को दोबारा प्रस्ताव भेजा गया है। इससे पहले भेजे गए प्रस्ताव को अस्वीकृत कर दिया गया था, लेकिन बाद में नए सिरे से एलाइन्मेंट तैयार कर भेजने का निर्देश दिया गया। NHAI के अनुसार, वर्तमान में यह सड़क 2 लेन की है। बढ़ते ट्रैफिक और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को देखते हुए इसे 4 लेन में अपग्रेड करने की मांग लंबे समय से की जा रही है।

यह भी पढ़ें: पटना में दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग का दावा, वायरल वीडियो से उठे सुरक्षा पर सवाल

आवागमन होगा सुगम

स्थानीय लोगों का मानना है कि सड़क के चौड़ीकरण से राजधानी पटना से लेकर झारखंड के इलाकों तक यात्रा तेज और सुरक्षित होगी। साथ ही व्यापार और परिवहन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Share this news

संबंधित खबरें