Samachar Post डेस्क, पटना : राजधानी में कथित तौर पर दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह घटना शास्त्रीनगर इलाके की है, जिससे शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। वायरल पोस्ट में शास्त्रीनगर को शहर का सुरक्षित इलाका बताया गया है, जहां कई आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के आवास भी हैं। इसके बावजूद इस तरह की घटना सामने आने का दावा लोगों को चौंका रहा है।
वीडियो में क्या दिख रहा है
वीडियो में एक सुनसान सड़क पर खड़े दंपति के आसपास 2–3 बाइक सवार युवक संदिग्ध तरीके से घूमते नजर आते हैं। दावा है कि कुछ ही देर में युवक महिला के गले से चेन छीनकर फरार हो जाते हैं। इस दौरान घबराहट में दंपति का मोबाइल गिर जाता है, जिसे पीछे से गुजर रही एक महिला उठाकर वहां से चली जाती है। हालांकि, वीडियो में पूरी घटना स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देती, लेकिन माहौल तनावपूर्ण नजर आता है।
यह भी पढ़ें: गिरिडीह में तेज रफ्तार का कहर: पिकअप वैन ने तीन को कुचला, दो की मौके पर मौत
आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
फिलहाल इस मामले में पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में वीडियो की सत्यता और घटना की पुष्टि होना अभी बाकी है। यह घटना सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।