मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पलामू में NEET-UG परीक्षा में बड़ी लापरवाही, 5 घंटे देरी से मिला प्रश्न-पत्र; रात तक चली परीक्षा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पलामू : पलामू जिले के मेदिनीनगर स्थित योद्धा सिंह नामधारी महिला कॉलेज परीक्षा केंद्र पर NEET UG के दौरान भारी अव्यवस्था सामने आई। रविवार को आयोजित परीक्षा में कमरा नंबर 11 के 48 परीक्षार्थियों को तय समय दोपहर 2 बजे तक प्रश्न-पत्र नहीं मिला, जिससे छात्र घंटों तक इंतजार करते रहे।

5 घंटे तक इंतजार, छात्र-छात्राएं परेशान

परीक्षार्थी सुबह 11-12 बजे के बीच केंद्र पहुंच गए थे, लेकिन शाम 5 बजे तक भी परीक्षा शुरू नहीं हो सकी। स्थिति तब बिगड़ी जब एक छात्रा रोते हुए बाहर पहुंची और अभिभावकों को देरी की जानकारी दी। इसके बाद अभिभावकों में आक्रोश फैल गया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें: रांची में बोटिंग पर सख्ती, बनेगा वाटर ट्रांसपोर्ट एक्शन ग्रुप

अधिकारियों के पहुंचने के बाद शुरू हुई प्रक्रिया

मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत और एसपी कपिल चौधरी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद परीक्षा शुरू कराने की प्रक्रिया तेज हुई। प्रशासन ने देरी की वजह भाषा माध्यम से जुड़ी तकनीकी समस्या बताई। आखिरकार प्रश्न-पत्र की फोटोकॉपी कराकर अभ्यर्थियों को दिया गया और परीक्षा शाम 6:55 बजे शुरू हुई, जो रात 9:55 बजे तक चली। इस दौरान छात्रों को करीब 10-11 घंटे तक परीक्षा केंद्र में ही रोके रखा गया।

व्यवस्था पर उठे सवाल

जहां अन्य कमरों में परीक्षा समय पर खत्म कर छात्रों को भेज दिया गया, वहीं इन 48 छात्रों को देर रात तक रोके रखा गया।
इस घटना ने परीक्षा प्रबंधन और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

https://samacharpost.live/2026/05/ranchi-boating-rules-water-transport-action-group-safety/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment