Samachar Post रिपोर्टर, रांची :रांची के ऐतिहासिक धुर्वा गोलचक्कर में स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में मासिक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व समारोह समिति के अध्यक्ष ठाकुर प्रवीर नाथ शाहदेव ने किया। इस मौके पर कलीम कुर्ला कबीर, रवि दत्त, सौरभ कुमार, रामजीत महली समेत कई स्थानीय लोग और सेवायत उपस्थित रहे और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में तेलंगा खड़िया, कुंवर सिंह और पांडेय गणपत राय सहित अन्य गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों को भी श्रद्धांजलि दी गई।
यह भी पढ़ें :रांची विश्वविद्यालय में NEP का असर, पीजी कोर्स में लागू होगा नया मॉडल
बिरसा मुंडा की हत्या पर जताया शोक
कार्यक्रम के दौरान बिरसा मुंडा (रात्रि प्रहरी) की हालिया हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने इस घटना को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम के अंत में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और समाज से ऐसे मामलों में जागरूक और जिम्मेदार बनने की अपील की गई।
Reporter | Samachar Post