Samachar Post, गिरिडीह : जिला के गावां प्रखंड में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बाइपास रोड में संचालित सरकारी शराब दुकान के बगल में चल रहे मिनी फैक्ट्री का उत्पाद विभाग ने खुलासा किया है। यहां उत्पाद विभाग ने भारी मात्रा में शराब की पेटियां बरामद की है। खबर लिखे जाने तक छापेमारी अभियान जारी था। मौके पर उत्पाद विभाग और पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। उत्पाद विभाग ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है। इस कार्रवाई के बाद से हड़कंप मचा हुआ है।
गोदाम में छुपाकर कर रखे गए 110 पेटी अवैध नकली विदेशी शराब जब्त
यह कार्रवाई गिरिडीह पुलिस पुलिस कप्तान दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर किया गया। इस कार्रवाई में उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर रवि रंजन के साथ धनवार पुलिस साथ में थी। उत्पाद विभाग द्वारा छापेमारी में टीम ने शराब माफिया बबलू साहा व उसके सहयोगी हीरा सिंह व एक अन्य को टीम ने गिरफ्तार किया है। वहीं, शराब लदे ब्रेजा कार सहित गोदाम में छुपाकर कर रखे गए 110 पेटी अवैध नकली विदेशी शराब व स्प्रिट के तीन खाली गैलन को भी पुलिस जब्त कर अपने साथ ले गयी।



.jpg)