Samachar Post डेस्क,बिहार : पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के लालबाग इलाके में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। एक अज्ञात अपराधी ने घर में घुसकर दंपती पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में पति नवाज आलम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी नाजिया परवीन गंभीर रूप से घायल हैं।
चोरी का विरोध करने पर किया हमला
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी चोरी की नीयत से घर में घुसा था और मोबाइल चुरा रहा था। इसी दौरान दंपती ने विरोध किया, जिसके बाद हमलावर ने धारदार हथियार से दोनों पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। जांच के दौरान घर के अंदर कई जगह खून के धब्बे मिले हैं, जिससे हमले की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: गढ़वा में हाईवोल्टेज ड्रामा: 500 फीट टावर पर चढ़ा प्रेमी, गर्लफ्रेंड से शादी की जिद
CCTV खंगाल रही पुलिस, आरोपी की तलाश जारी
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की पहचान में जुटी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा कर रही है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।