मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड की आदिवासी युवती 17 साल तक दिल्ली में बंधक, शोषण का सनसनीखेज मामला

--Advertisment--

  • नौकरी का झांसा देकर ले जाई गई थी, जबरन मजदूरी, दुष्कर्म और गर्भपात के आरोप

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां दिल्ली के पॉश इलाके कोहाट एन्क्लेव में एक आदिवासी युवती को करीब 17 साल तक बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ गंभीर शोषण किए जाने के आरोप लगे हैं।

15 साल की उम्र में ले जाई गई थी

जानकारी के मुताबिक, खूंटी जिले के अड़की क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता को महज 15 साल की उम्र में नौकरी का झांसा देकर दिल्ली लाया गया था। उसे एक कारोबारी के घर घरेलू काम के लिए रखा गया, लेकिन बाद में उसे वहीं बंधुआ मजदूर की तरह कैद कर लिया गया। परिजनों से संपर्क तोड़ने के लिए उसके पास मौजूद मोबाइल नंबरों से जुड़ा कागज तक जला दिया गया। इस दौरान उसके पिता की मौत हो गई, लेकिन उसे अंतिम संस्कार में शामिल होने तक नहीं जाने दिया गया।

यह भी पढ़ें: पाकुड़ में महिला आरक्षण के समर्थन में मशाल जुलूस, विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन

शोषण के गंभीर आरोप

पीड़िता के अनुसार, कैद के दौरान उसके साथ कई बार यौन शोषण हुआ और जबरन गर्भपात भी कराया गया। उसने बताया कि घर में काम के दौरान बाहरी लोगों द्वारा भी उसके साथ दुष्कर्म किया गया। यह भी आरोप है कि घटनाओं के सबूत होने के बावजूद मामले को दबाने की कोशिश की गई और पीड़िता को चुप रहने के लिए प्रताड़ित किया गया।

एनजीओ की मदद से मिली आज़ादी

बताया जा रहा है कि नवंबर 2025 में पीड़िता के भाई-बहन एक एनजीओ की मदद से उसे छुड़ाने पहुंचे थे, लेकिन उन्हें धमकाकर भगा दिया गया। इसके बाद 9 अप्रैल 2026 को परिवार फिर पहुंचा और दबाव बनाने पर युवती को मुक्त किया गया। मुक्ति के समय उसे 17 साल की मजदूरी के नाम पर 1.70 लाख रुपये दिए गए।

थाने में दर्ज हुआ मामला

आजाद होने के बाद पीड़िता ने सुभाष प्लेस थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। यह घटना न केवल मानवता को झकझोरती है, बल्कि मानव तस्करी, बंधुआ मजदूरी और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल भी खड़े करती है।

https://samacharpost.live/2026/04/pakur-women-reservation-protest-bjp-mahila-morcha-torch-rally-rahul-gandhi-effigy/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment