Samachar Post रिपोर्टर,गोड्डा :झारखंड के गोड्डा जिले में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के सरवा गांव में हुई इस घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
यह भी पढ़ें :साहिबगंज में पीएम आवास के नाम पर वसूली का आरोप, पंचायत सचिव पर ग्रामीणों का आक्रोश
पार्किंग विवाद से शुरू हुई मारपीट
घटना बुधवार, 29 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, घर के सामने जमीन पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस दौरान दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए।
दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी
पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन पर अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। एक ओर प्रिया देवी के आवेदन पर दीपक चटोकी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, वहीं दूसरी ओर दीपक चटोकी की शिकायत पर किरसो मंडल समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी दीपक चटोकी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर घर के पीछे झाड़ियों में छिपाकर रखी गई एक अवैध देशी एकनली बंदूक बरामद की गई। पुलिस ने हथियार को जब्त कर लिया है।
पुलिस टीम की कार्रवाई, आरोपी जेल भेजा गया
इस कार्रवाई में पोड़ैयाहाट थाना प्रभारी महावीर पंडित समेत पुलिस टीम के अन्य अधिकारी शामिल रहे। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
Reporter | Samachar Post