Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर : बाराबंकी जिले के एक गांव में शादी के दौरान अनोखा वाकया सामने आया है, जहां दूल्हे ने जयमाला से ठीक पहले दुल्हन से चूल्हे पर खाना बनाने का वचन ले लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, मामला बाराबंकी के खानपुर गांव का है। शादी समारोह के दौरान स्टेज पर दूल्हे ने दुल्हन से कहा कि अगर रसोई गैस खत्म हो जाए तो वह चूल्हा जलाकर खाना बनाएगी। यह सुनकर कुछ देर के लिए माहौल असहज हो गया और दोनों पक्षों के लोग हैरान रह गए।
यह भी पढ़ें: नशे से दूर, खेल की ओर: रांची में अनोखा वॉलीबॉल टूर्नामेंट
दुल्हन ने दिया आत्मविश्वास भरा जवाब
हालांकि, स्थिति तब संभली जब दुल्हन ने आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया कि वह न सिर्फ चूल्हे पर खाना बना सकती है, बल्कि जरूरत पड़ने पर खेतों में काम भी कर सकती है। दुल्हन के इस जवाब पर वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उसका हौसला बढ़ाया। इसके बाद माहौल सामान्य हो गया और वर-वधू ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाकर शादी की रस्में पूरी कीं। बताया जा रहा है कि बारात उन्नाव जिले के मौरावां क्षेत्र के खानपुर गांव पहुंची थी, जहां यह घटना हुई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।