Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर: जमशेदपुर में चेन स्नैचिंग की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। सोमवार सुबह महज एक घंटे के भीतर शहर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को अपराधियों ने निशाना बनाया। लगातार हो रही वारदातों से सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्ती पर सवाल उठने लगे हैं।
यह भी पढ़ें: गिरिडीह में 24 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से हमला; इलाके में सनसनी
सोनारी थाना क्षेत्र में पहली वारदात
पहली घटना सोनारी थाना क्षेत्र की है। शिव गंगा अपार्टमेंट निवासी परमजीत कौर सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। कुंज नगर के पास बाइक सवार दो बदमाश उनके करीब पहुंचे और गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। घटना इतनी तेजी से हुई कि महिला कुछ समझ पातीं, उससे पहले ही अपराधी मौके से निकल चुके थे। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे, लेकिन तब तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। बताया जा रहा है कि इसी तरह की दूसरी घटना भी एक घंटे के भीतर शहर के दूसरे थाना क्षेत्र में हुई, जिससे महिलाओं में डर का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।