धुर्वा डैम में युवक के डूबने से हड़कंप, पुलिस और NDRF की टीम तलाश में जुटी

Meenu | April 28, 2026 | 12:24 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :राजधानी रांची स्थित धुर्वा डैम से मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवक के डूबने की सूचना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार युवक की पहचान अमन कुमार के रूप में हुई है, जो धुर्वा के आदर्श नगर का रहने वाला बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वह सोमवार को डैम घूमने आया था, इसी दौरान वह पानी में चला गया और डूब गया।

यह भी पढ़ें :JAC-CBSE में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मिला सम्मान, DC ने किया सम्मानित

NDRF टीम की एंट्री

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। डैम के आसपास भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने तुरंत इलाके को घेरते हुए तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन शुरुआती कोशिशों में युवक का कोई पता नहीं चल सका। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) को मौके पर बुलाया है। टीम के पहुंचने के बाद गोताखोरों की मदद से पानी में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

पहले भी हो चुके हैं हादसे

धुर्वा डैम में इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। गहराई का सही अंदाजा न लगने और पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होने की वजह से यहां अक्सर हादसे होते रहते हैं।

प्रशासन की अपील

पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि डैम या किसी भी जलाशय में बिना जानकारी के न उतरें और पूरी सावधानी बरतें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Share this news

संबंधित खबरें