गुमला में प्रेम प्रसंग से तनावग्रस्त युवक ने की आत्महत्या, महुआ पेड़ से लटका मिला शव

Samachar Post रिपोर्टर, गुमला: गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र के करंजटोली गांव में रविवार सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अनुप किंडो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग में चल रहे विवाद के कारण युवक गहरे तनाव में था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

प्रेमिका की पढ़ाई के लिए करता था मजदूरी

जानकारी के अनुसार अनुप किंडो का गांव की ही एक युवती से प्रेम संबंध था। वह युवती की पढ़ाई के लिए गोवा जाकर मजदूरी करता था और अपनी कमाई का पैसा उसे भेजता था, ताकि वह नर्सिंग की पढ़ाई पूरी कर सके। बताया जा रहा है कि युवक के सहयोग से युवती ने नर्सिंग की पढ़ाई पूरी की, लेकिन नौकरी मिलने के बाद दोनों के बीच दूरी बढ़ गई।

यह भी पढ़ें: शादी से लौटते वक्त हादसा: हजारीबाग में मां-बेटे की मौत, दो घायल

तीन महीने से चल रहा था विवाद

परिजनों के मुताबिक पिछले तीन महीनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। अनुप युवती को मनाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसके व्यवहार में बदलाव से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। इसी तनाव में उसने रविवार सुबह महुआ के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही पालकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर कब्जे में लिया और पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share this news

संबंधित खबरें