मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जेडीयू दफ्तर पहुंचे नीतीश कुमार, कार्यकर्ताओं में जोश; राजनीति को बताया सेवा का माध्यम

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को पटना स्थित जनता दल (यूनाइटेड) (जेडीयू) कार्यालय पहुंचे, जहां नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यालय में आयोजित भामाशाह जयंती कार्यक्रम के दौरान उनकी मौजूदगी से परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नीतीश कुमार करीब 10 मिनट तक कार्यालय में रहे और कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया।

इस्तीफे के बाद पहला दौरा, कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद यह उनका पहला जेडीयू कार्यालय दौरा था। इस दौरान उन्होंने अपने ऊपर बने गाने का आनंद लिया और तालियां बजाकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच विशेष पंपलेट भी बांटे गए, जिनमें दानवीर भामाशाह का परिचय और नीतीश कुमार के पांच प्रमुख संदेश शामिल थे।

यह भी पढ़ें: मायके जाने को लेकर विवाद, बोकारो में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से की हत्या

“राजनीति सेवा है, मेवा नहीं” का दिया संदेश

नीतीश कुमार ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि उनके लिए राजनीति सेवा का माध्यम है, मेवा नहीं। उन्होंने “न्याय के साथ विकास” के अपने पुराने नारे को दोहराते हुए कहा कि बिहार को ऐसी ऊंचाई पर ले जाना है, जहां से उसे कोई नीचे न गिरा सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि कोई भी बड़ा लक्ष्य आधे मन से हासिल नहीं किया जा सकता।

नीतीश कुमार के विजन पर काम करेगी पार्टी

कार्यक्रम में दोनों डिप्टी सीएम विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान विजय चौधरी ने कहा कि पार्टी पूरी एकजुटता के साथ नीतीश कुमार के विजन पर काम करेगी और उनके सेवा के संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

https://samacharpost.live/2026/04/bokaro-husband-kills-wife-axe-domestic-dispute-jharkhand-crime-news/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment