Samachar Post रिपोर्टर,रांची :रांची में ‘झारखंड मेडिकल अपडेट (Chapter-1)’ का सफल आयोजन किया गया, जिसमें 150 से अधिक डॉक्टरों और मेडिकल फैकल्टी ने भाग लिया। यह कार्यक्रम ऑर्किड हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और झारखंड लिवर एंड किडनी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित हुआ। यह कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चला, जिसमें चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञों ने विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का उद्देश्य डॉक्टरों को आधुनिक चिकित्सा तकनीकों और नई उपचार पद्धतियों से अपडेट रखना था। कार्यक्रम की शुरुआत ऑर्किड मेडिकल सेंटर के चेयरमैन डॉ. एस. सी. जैन के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में लगातार अपडेट रहने की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके बाद दीप प्रज्वलन किया गया, जिसमें डॉ. प्रभात कुमार, डॉ. जयंत घोष और डॉ. अखिलेश यादव शामिल हुए।
यह भी पढ़ें :स्कूटी पर घूम-घूमकर ब्राउन शुगर बेच रहा युवक गिरफ्तार, सिमडेगा पुलिस की कार्रवाई
कई मेडिकल विषयों पर हुई चर्चा
सम्मेलन में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, पल्मोनोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, सर्जरी, डर्मेटोलॉजी, ऑन्कोलॉजी और मेडिको-लीगल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी साझा की गई। विशेषज्ञों ने नई तकनीकों और उपचार पद्धतियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान GERD (एसिडिटी/जलन), कब्ज, अस्थमा और COPD (सांस से जुड़ी बीमारी), CKD (किडनी रोग) और कैंसर जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही मेडिकल रिकॉर्ड और मरीजों के बेहतर उपचार से जुड़े पहलुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।
धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन
कार्यक्रम के अंत में डॉ. प्रज्ञा पंत ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सके।
Reporter | Samachar Post