मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

दो ट्रकों के बीच फंसी कार, धनबाद के एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद : झारखंड से बिहार जा रही एक कार शनिवार शाम दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि एक ट्रक के पीछे चल रही कार को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार आगे और पीछे के ट्रकों के बीच बुरी तरह फंस गई और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद जीटी रोड पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि दोनों ट्रक चालक मौके से फरार हो गए।

रेस्क्यू में गैस कटर से निकाले गए शव

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण शवों को बाहर निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा। कई घंटे की मशक्कत के बाद सभी शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे की भयावहता ने मौके पर मौजूद लोगों को झकझोर दिया।

यह भी पढ़ें: रांची डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बीके राय का निधन, वकीलों में शोक की लहर

एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

मृतकों की पहचान शिव कुमार भुईया (42), उनकी पत्नी रूबी कुमारी (38), पुत्री सोनी कुमारी (12), सुहानी कुमारी (8) और उनके ससुर के रूप में हुई है। सभी धनबाद के बुदोरा कॉलोनी के रहने वाले थे और गया जिले में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। शिव कुमार भुईया भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की बेनीडीह कोलियरी में कार्यरत थे और खुद कार चला रहे थे। बताया जा रहा है कि परिवार का 15 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार इस यात्रा में शामिल नहीं हुआ था, जिससे उसकी जान बच गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। परिजन गयाजी से चौपारण पहुंच गए हैं और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

https://samacharpost.live/2026/04/ranchi-bar-association-vice-president-bk-rai-passes-away-varanasi-cremation/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment