मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पलामू में सनसनी: नग्न अवस्था में मिला व्यापारी विनीत तिवारी का शव, हत्या की आशंका

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पलामू: जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोरकट इलाके में रविवार को एक युवक का नग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान क्षेत्र के व्यवसायी विनीत तिवारी के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और दहशत का माहौल बन गया।

अपहरण के बाद हत्या की आशंका

प्रारंभिक जांच में मामला सुनियोजित अपराध की ओर इशारा कर रहा है। आशंका जताई जा रही है कि विनीत तिवारी का पहले अपहरण किया गया और बाद में उनकी हत्या कर शव को नग्न अवस्था में फेंक दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

यह भी पढ़ें: डकैती की कोशिश नाकाम: बेटे को गोली लगने के बावजूद पिता ने बदमाश को दबोचा, ग्रामीणों ने एक आरोपी पकड़ा

परिजनों का हंगामा, जमीन विवाद की आशंका

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मिलकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों ने जमीन विवाद या आपसी रंजिश को हत्या की संभावित वजह बताया है। पुलिस ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। संदिग्धों की पहचान के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

https://samacharpost.live/2026/04/murhu-dehkela-village-robbery-attempt-failed-son-shot-one-dacoit-caught/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment