डकैती की कोशिश नाकाम: बेटे को गोली लगने के बावजूद पिता ने बदमाश को दबोचा, ग्रामीणों ने एक आरोपी पकड़ा

Rupa Kumari | April 26, 2026 | 10:38 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर, खूंटी: जिले के मुरहू थाना क्षेत्र के डेहकेला गांव में शनिवार देर रात डकैती की कोशिश उस समय नाकाम हो गई, जब घर के मालिक केदार अहिर ने साहस दिखाते हुए हथियारबंद बदमाशों का मुकाबला किया। बदमाशों की फायरिंग में उनके बेटे रुसू अहिर को गोली लग गई, लेकिन इसके बावजूद केदार अहिर पीछे नहीं हटे और एक डकैत को पकड़ने में सफल रहे।बताया जा रहा है कि शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद बाकी बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी की पहचान खुदीराम ओड़ेया के रूप में हुई है।

ग्रामीणों में गुस्सा, सेंदरा जैसी स्थिति बनी

आरोपी के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। कुछ ग्रामीण पारंपरिक सेंदरा करने के मूड में दिखे, जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस की तत्परता से संभावित बड़ी हिंसक घटना टल गई।

यह भी पढ़ें: बरेली के झुमके से ज्यादा गिर गई भाजपा: जन आक्रोश रैली पर कांग्रेस का तीखा पलटवार

घायल का इलाज जारी, फरार बदमाशों की तलाश

गोली लगने से घायल रुसू अहिर को तत्काल इलाज के लिए भेजा गया, जहां उसकी स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं फरार अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में छापेमारी जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share this news

संबंधित खबरें