Samachar Post रिपोर्टर,धनबाद :झारखंड के धनबाद जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। बरोरा थाना क्षेत्र के माथाबांध में शनिवार को एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। हालांकि, इस हमले में युवक की जान बाल-बाल बच गई, लेकिन वह घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, करीब आधा दर्जन हमलावर बाइक पर सवार होकर मौके पर पहुंचे और रविंद्र चौहान को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली उसके पैर को छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को बाघमारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर है।
यह भी पढ़ें :भागलपुर में गंगा नदी में डूबने से 3 की मौत, CM सम्राट चौधरी ने जताया शोक
मौके से खोखा और बाइक बरामद
पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा और एक बाइक बरामद की है। बरोरा थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुरानी रंजिश बनी हमले की वजह
पीड़ित रविंद्र चौहान के अनुसार, यह हमला पुरानी रंजिश का परिणाम है। होली के दौरान हुए विवाद को लेकर पहले ही थाना में मामला दर्ज कराया गया था और उसी केस को वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था।
इलाके में दहशत का माहौल
हाल के दिनों में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से इलाके में भय का माहौल बना हुआ है। हाल ही में एक अन्य युवक की हत्या के बाद यह फायरिंग की घटना लोगों की चिंता और बढ़ा रही है।
Reporter | Samachar Post