Samachar Post रिपोर्टर,गिरिडीह :झारखंड के गिरिडीह जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रिंसिपल को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए बिना देरी के कदम उठाया गया।
यह भी पढ़ें :ED अधिकारियों से मारपीट केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच जारी रखने का दिया आदेश
स्कूल परिसर में तनाव, अभिभावकों में नाराजगी
घटना के बाद स्कूल परिसर और आसपास के इलाके में तनाव का माहौल बन गया। अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्थिति को देखते हुए पुलिस सतर्क बनी हुई है।
जांच जारी, हर पहलू की हो रही पड़ताल
पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, केस के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल आरोपी न्यायिक हिरासत में है। इस घटना के बाद शिक्षा विभाग भी सक्रिय हो सकता है और मामले की रिपोर्ट तलब किए जाने की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
Reporter | Samachar Post