मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

“लालू के सियासी अत्याचार ने मुझे CM बनाया”, तेजस्वी के तंज पर सम्राट चौधरी का पलटवार

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार विधानसभा के विशेष सत्र में सियासी बयानबाजी तेज हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि “लालू यादव के सियासी अत्याचार ने ही मुझे मुख्यमंत्री बनाया।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि सत्ता किसी की बपौती नहीं होती।

यह भी पढ़ें :जामताड़ा में खसरा-चेचक का खतरा, 9 संदिग्ध मरीज मिलने से अलर्ट

‘पाठशाला’ को लेकर छिड़ा विवाद

सदन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री की शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठाते हुए उनकी डिग्री को लेकर आरोप लगाए। इसके जवाब में सम्राट चौधरी ने कहा कि “पाठशाला किसी की बपौती नहीं है, कोई किसी की पाठशाला से नहीं आता।” उन्होंने विपक्ष के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए अपने दस्तावेजों को पारदर्शी बताया।

तेजस्वी पर पलटवार-‘बपौती की राजनीति छोड़ें’

मुख्यमंत्री ने तेजस्वी यादव पर सीधा हमला करते हुए कहा कि उन्हें ‘बपौती की राजनीति’ से बाहर निकलना चाहिए। सत्ता किसी एक परिवार की नहीं, बल्कि जनता के भरोसे से मिलती है। सम्राट चौधरी ने कहा कि उन्हें बिहार की 14 करोड़ जनता का आशीर्वाद मिला है, जिसकी बदौलत वे इस पद तक पहुंचे हैं। उन्होंने दोहराया कि जनता की सेवा करना ही उनका धर्म और कर्तव्य है।

सदन में बढ़ी सियासी तल्खी

इस पूरे घटनाक्रम के बाद विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले समय में यह बयानबाजी और तेज हो सकती है।

https://samacharpost.live/2026/04/jamtara-measles-chickenpox-alert-health-department/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment