महिलाओं पर विवादित बयान के बाद पप्पू यादव ने मांगी माफी, बोले – ‘नेताओं से नहीं, बहनों-बेटियों से माफी’

Rupa Kumari | April 24, 2026 | 04:14 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, पटना: पटना से पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है। हालांकि उनकी माफी भी चर्चा में है, क्योंकि उन्होंने स्पष्ट किया कि वे ‘बहनों और बेटियों’ से माफी मांग रहे हैं, महिला नेताओं से नहीं। कुछ दिन पहले पप्पू यादव ने कहा था कि राजनीति में अधिकतर महिलाएं पुरुष नेताओं से ‘समझौता’ कर आगे बढ़ती हैं। इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में बवाल मच गया। भाजपा की महिला विधायकों और राज्य महिला आयोग ने बयान को महिलाओं के प्रति अपमानजनक बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई थी।

माफी में भी रखा अलग रुख

विवाद बढ़ने के बाद पप्पू यादव ने सफाई देते हुए कहा, “यदि राजनीति में सक्रिय महिलाओं को मेरे बयान से ठेस पहुंची है, तो मैं उनसे माफी मांगता हूं। लेकिन यह माफी मेरी बहनों और बेटियों के लिए है, नेताओं के लिए नहीं।” उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य महिलाओं का अपमान करना नहीं, बल्कि राजनीति में व्याप्त भ्रष्टाचार और गलत परंपराओं पर सवाल उठाना था।

यह भी पढ़ें:जामताड़ा में खसरा-चेचक का खतरा, 9 संदिग्ध मरीज मिलने से अलर्ट

महिलाओं की सुरक्षा की बात

पप्पू यादव ने कहा कि वे महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने दावा किया कि राजनीति में महिलाओं पर ‘गिद्धों की नजर’ नहीं पड़ने देंगे और गलत प्रथाओं के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे। विवाद के बाद भी उनके बयान पर राजनीतिक प्रतिक्रिया जारी है और विपक्षी दल उनके रुख पर सवाल उठा रहे हैं।

Share this news

संबंधित खबरें