मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कोसी नदी में डूबने से 3 बच्चियों की मौत, एक अब भी लापता

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार के सुपौल जिले में Kosi River में डूबने से तीन बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक बच्ची अब भी लापता है। यह हादसा गोपालपुर सिरे पंचायत के वार्ड-2 में बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ। मृत बच्चियों की पहचान नंदनी कुमारी (10), सुनीता कुमारी (12) और प्रियांशु कुमारी (12) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सभी बच्चियां नदी में नहाने गई थीं। इसी दौरान वे अनजाने में गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। घटनास्थल पर मौजूद बॉबी कुमारी ने जब अपनी सहेलियों को डूबते देखा, तो तुरंत परिजनों को इसकी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें :गुमला में वृद्ध दंपती पर हमला: पति की हत्या, पत्नी गंभीर; जांच में जुटी पुलिस

एक बच्ची अब भी लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक तीन बच्चियों की जान जा चुकी थी। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है। घटना की सूचना पर पुलिस और NDRF की टीम मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू की। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान तीन बच्चियों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि राधिका कुमारी (10) अभी भी लापता है। टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।

https://samacharpost.live/2026/04/kurumgarh-luru-village-elderly-man-murder-wife-injured-attack/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment