एशियन चैंपियनशिप में झारखंड का डंका, स्वर्ण पदक विजेताओं ने DC से की मुलाकात

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: दिल्ली में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर झारखंड का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों ने रांची के जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की। झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. मधुकांत पाठक के नेतृत्व में उपायुक्त कार्यालय पहुंचे खिलाड़ियों में दिनेश कुमार, रेशमा कुमारी और बसंती कुमारी शामिल थे। 6 से 11 अप्रैल 2026 के बीच दिल्ली में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने पदक तालिका में अपना दबदबा बनाया। दिनेश कुमार ने दो स्वर्ण पदक जीते, बसंती कुमारी ने महिला अंडर-25 वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि रेशमा कुमारी ने एक रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें: रांची में 299 अधिकारियों को नियुक्ति पत्र, CM हेमंत सोरेन बोले- काम के आधार पर मिलेगा सम्मान

उपायुक्त ने खिलाड़ियों को दी बधाई

खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर खुशी जताते हुए उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने उन्हें बधाई दी और कहा कि झारखंड के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

Share this news

संबंधित खबरें