मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जदयू की अहम बैठक में बड़ा फैसला: विधायक दल के नेता का चयन करेंगे नीतीश कुमार

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,पटना :पटना में आयोजित जदयू विधायक दल की अहम बैठक में एक बड़ा फैसला लिया गया। पार्टी ने सर्वसम्मति से पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुनने के लिए अधिकृत कर दिया है। यानी अब यह तय करना कि विधायक दल का नेता कौन होगा, पूरी तरह नीतीश कुमार के हाथ में रहेगा।

यह भी पढ़ें :झारखंड में बोर्ड परीक्षा के लिए PAN और APAAR ID अनिवार्य, 2027 से लागू होगी नई व्यवस्था

नीतीश कुमार का भरोसा: ‘सब अच्छा होगा’

बैठक के दौरान नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे जल्द ही पूरे बिहार का दौरा करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकर्ता किसी तरह की चिंता न करें, आगे सब कुछ बेहतर होगा। यह बयान मौजूदा राजनीतिक हालात के बीच पार्टी के अंदर एकजुटता बनाए रखने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद, निशांत कुमार अनुपस्थित

इस महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और एमएलसी नीरज कुमार समेत प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। हालांकि, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार इस बैठक में शामिल नहीं हुए, जो चर्चा का विषय बना रहा। बैठक में राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात और संगठनात्मक रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

नीरज कुमार ने दी जानकारी

बैठक के बाद नीरज कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि विधायक दल ने सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को नेता चुनने का अधिकार दे दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने प्रस्ताव रखते हुए नीतीश कुमार के नेतृत्व में किए गए कार्यों और उनके सामाजिक प्रभाव की सराहना की।

राजनीतिक संकेत क्या हैं?

इस फैसले को बिहार की राजनीति में एक अहम संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। इससे साफ है कि पार्टी अभी भी नेतृत्व के सवाल पर पूरी तरह पर भरोसा जता रही है और आगे की रणनीति भी उनके ही इर्द-गिर्द तय होगी।

https://samacharpost.live/2026/04/jharkhand-board-exam-2027-apaar-id-pan-mandatory-jac-digital-system/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment