Samachar Post रिपोर्टर, रांची: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) की एक डेंटल छात्रा से कथित दुष्कर्म की घटना के बाद राजधानी समेत पूरे राज्य में आक्रोश बढ़ गया है। मामले के सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आज SSP कार्यालय का घेराव
मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। पार्टी कार्यकर्ता आज रांची स्थित एसएसपी कार्यालय का घेराव करेंगे। BJP नेताओं का आरोप है कि राज्य में कानून-व्यवस्था कमजोर हुई है और महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है। घटना के बाद छात्र संगठनों और सामाजिक संगठनों में भी गुस्सा देखा जा रहा है। कई समूह विरोध प्रदर्शन की तैयारी में हैं और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी व कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: रजरप्पा मंदिर दुकानदारों के पुनर्वास की मांग तेज, विहिप ने प्रशासन से की कार्रवाई की अपील
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इस घटना ने राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नई बहस छेड़ दी है। लोगों का कहना है कि सुरक्षित माने जाने वाले इलाकों में भी इस तरह की घटनाएं चिंता का विषय हैं और प्रशासन को ठोस कदम उठाने की जरूरत है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।