रजरप्पा मंदिर दुकानदारों के पुनर्वास की मांग तेज, विहिप ने प्रशासन से की कार्रवाई की अपील

Rupa Kumari | April 20, 2026 | 10:53 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रामगढ़ : रामगढ़ स्थित विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में विहिप और बजरंग दल पदाधिकारियों की बैठक में मां छिन्नमस्तिका मंदिर रजरप्पा क्षेत्र से हटाए गए दुकानदारों के पुनर्वास का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष तिलकराज मंगलम, प्रांत सह मंत्री मनोज पोद्दार और जिला मंत्री छोटू वर्मा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

254 दुकानदारों के पुनर्वास की मांग

बैठक में कहा गया कि झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के बाद मंदिर परिसर से 254 अवैध दुकानों को हटाया गया है। इससे कई परिवारों की आजीविका प्रभावित हुई है। विहिप ने प्रशासन से सभी प्रभावित दुकानदारों का जल्द पुनर्वास सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि उनकी रोजी-रोटी पर संकट न रहे।

यह भी पढ़ें: झारखंड में भीषण गर्मी का कहर: पारा 45°C के करीब, IMD का हीटवेव अलर्ट जारी

पार्किंग और अव्यवस्था पर जताई चिंता

पदाधिकारियों ने मंदिर परिसर में बढ़ती भीड़ और अव्यवस्था पर भी चिंता जताई। उनका कहना है कि श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से विवाद की स्थिति बन रही है। संगठन ने जल्द पार्किंग व्यवस्था सुधारने की मांग की।

श्रद्धालुओं के ठहरने की सुविधा जरूरी

विहिप ने यह भी कहा कि देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठहरने की उचित व्यवस्था की जानी चाहिए। इसके लिए सरकारी धर्मशाला या आवासीय भवन निर्माण की जरूरत बताई गई, ताकि भक्तों को परेशानी न हो।

प्रशासन से जल्द कदम उठाने की अपील

बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि यह मुद्दा केवल दुकानदारों का नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं की सुविधा से भी जुड़ा है। संगठन ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर पुनर्वास और बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था करने की मांग की।

Share this news

संबंधित खबरें