गौरव गोस्वामी बने रांची ग्रामीण एसपी, पतरातू में भावुक विदाई

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: गौरव गोस्वामी को पदोन्नति के साथ रांची जिला पुलिस में स्थानांतरित करते हुए रांची ग्रामीण एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर रामगढ़ जिले के पतरातू एसडीपीओ कार्यालय में शनिवार को सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।

सहकर्मियों ने किया सम्मान

विदाई समारोह में पतरातू सर्किल के पुलिस पदाधिकारियों ने गोस्वामी को शॉल और बुके देकर सम्मानित किया। इस दौरान इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता, भुरकुंडा प्रभारी उपेंद्र कुमार, भदानीनगर ओपी प्रभारी अख्तर अली, बासल थाना प्रभारी कैलाश कुमार और बरकाकाना ओपी प्रभारी उमाशंकर वर्मा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: सरायकेला के कालीचामदा गांव में अब तक नहीं बनी सड़क, ग्रामीणों ने 7 दिन में आंदोलन की चेतावनी दी

कार्यशैली की हुई सराहना

अधिकारियों ने कहा कि उनके कार्यकाल में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था मजबूत रही। उन्होंने टीम भावना के साथ काम करते हुए कई चुनौतियों का प्रभावी तरीके से समाधान किया, जिससे पुलिसिंग में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला। रांची ग्रामीण एसपी के रूप में उनकी नियुक्ति को बड़ी जिम्मेदारी माना जा रहा है। सहकर्मियों ने उम्मीद जताई कि वे नई भूमिका में भी बेहतर नेतृत्व देते हुए कानून-व्यवस्था को और मजबूत करेंगे।

Share this news

संबंधित खबरें