मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

हजारीबाग सेंट्रल जेल हाईटेक होगी, 589 नए CCTV कैमरों के लिए 13.48 करोड़ जारी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: झारखंड सरकार ने राज्य की जेल सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है।लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में 589 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 13.48 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। कैमरे लगने के बाद जेल परिसर की चौबीसों घंटे निगरानी संभव होगी।

पहले मंजूरी, अब राशि जारी

सरकार ने पहले इस परियोजना के लिए 14.20 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी थी। अब वित्तीय वर्ष 2025-26 की राज्य योजना के तहत करीब 13.49 करोड़ रुपये का आवंटन कर दिया गया है। इससे निगरानी सिस्टम को अपग्रेड करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें: जेटेट 2026 नियमावली पर भाषा विवाद, कैबिनेट में प्रस्ताव स्थगित, 21 अप्रैल से आवेदन तय

संचालन के लिए टेक्निकल स्टाफ तैनात

इतने बड़े स्तर पर कैमरे लगाए जाने के बाद उनके संचालन के लिए टेक्निकल ऑपरेटर और सुपरवाइजर की तैनाती भी की जाएगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि कैमरों की रिकॉर्डिंग, निगरानी और रखरखाव लगातार सुनिश्चित किया जाएगा। विभाग ने निर्देश दिया है कि कैमरों की गुणवत्ता और इंस्टॉलेशन की जिम्मेदारी जेल अधीक्षक और संबंधित एजेंसी की संयुक्त होगी। यदि काम में लापरवाही या मानकों से समझौता पाया गया तो एजेंसी के खिलाफ सीधे कार्रवाई की जाएगी।

संवेदनशील जेल, सुरक्षा और होगी मजबूत

हजारीबाग केंद्रीय कारा राज्य की प्रमुख और संवेदनशील जेलों में शामिल है, जहां कई महत्वपूर्ण कैदी रखे जाते हैं। 589 नए कैमरे लगने के बाद जेल के अंदर-बाहर हर गतिविधि रिकॉर्ड होगी और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई संभव हो सकेगी।सरकार का मानना है कि इस कदम से जेल सुरक्षा व्यवस्था तकनीकी रूप से मजबूत होगी और भविष्य में अन्य जेलों में भी इसी तरह की व्यवस्था लागू की जा सकती है।

https://samacharpost.live/2026/04/jtet-2026-rule-controversy-application-start-date-jharkhand/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment