मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड शिक्षक भर्ती 2025: 3451 पदों के लिए परीक्षा तिथि घोषित, 5 से 7 मई तक CBT एग्जाम

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :झारखंड में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया ने अब रफ्तार पकड़ ली है। JSSC ने विशेष शिक्षा सहायक शिक्षक के 3,451 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 की तिथियों की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा 5 मई से 7 मई के बीच रांची के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित यानी CBT मोड में ली जाएगी।

यह भी पढ़ें :झारखंड में हीट वेव का खतरा, IMD का तीन दिन का अलर्ट; 42°C तक पहुंच सकता है तापमान

उम्मीदवारों को सीधे मिलेगी परीक्षा की जानकारी

आयोग ने बताया है कि सभी अभ्यर्थियों को उनकी परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर भेजी जाएगी। इससे उम्मीदवार समय रहते अपनी तैयारी और परीक्षा से जुड़ी योजना बना सकेंगे। अभ्यर्थी परीक्षा से दो दिन पहले अपना एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें आवेदन के समय दिए गए रजिस्ट्रेशन नंबर या ई-मेल आईडी और जन्मतिथि की जरूरत होगी।

परीक्षा केंद्र पर जरूरी निर्देश

आयोग ने उम्मीदवारों को निर्देश दिया है कि वे परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की एक अतिरिक्त प्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो जरूर लेकर आएं। साथ ही परीक्षा के दौरान निर्धारित सभी नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

कदाचार पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में किसी भी तरह की नकल या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर Jharkhand Competitive Examination Act 2023 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

https://samacharpost.live/2026/04/jharkhand-heat-wave-alert-temperature-42-degree-imd-warning/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment