मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। मुख्यमंत्री आवास पर आए एक फोन कॉल में आरोपी ने धमकी दी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें :बिहार में फिर शुरू होगा जनता दरबार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सुनेंगे लोगों की समस्याएं

तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस

धमकी मिलने के बाद पुलिस ने कॉल डिटेल और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था और राज्य से बाहर छिपा हुआ था। लगातार निगरानी के बाद आरोपी की लोकेशन सानंद में मिली। इसके बाद बिहार और गुजरात पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान शेखर यादव (32) के रूप में हुई है, जो बांका जिले का निवासी है।

मजदूरी करता है आरोपी, मंशा की जांच जारी

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी गुजरात में मजदूरी करता है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसने धमकी क्यों दी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वह किसी साजिश का हिस्सा है या अकेले ही इस घटना को अंजाम दिया। गुजरात पुलिस ने आरोपी को बिहार पुलिस के हवाले कर दिया है। उसे बिहार लाया जा रहा है, जहां उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

शपथ के बाद सक्रिय दिख रहे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 15 अप्रैल को शपथ लेने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। वे अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं और जनता दरबार के जरिए लोगों की समस्याओं के समाधान पर जोर दे रहे हैं।

https://samacharpost.live/2026/04/bihar-janata-darbar-samrat-choudhary-public-hearing/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment