Samachar Post रिपोर्टर, रांची :रांची के चुटिया में गैस कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, 200 से ज्यादा सिलेंडर जब्त के चुटिया इलाके में प्रशासन ने अवैध गैस कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 200 से अधिक एलपीजी सिलेंडर जब्त किए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर देर रात साईं कॉलोनी और सारा कॉलोनी समेत कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान सामने आया कि घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग व्यावसायिक कार्यों में किया जा रहा था, जो नियमों का सीधा उल्लंघन है। जब्त सिलेंडरों में Indane, Bharat Gas और उज्ज्वला योजना से जुड़े कनेक्शन वाले सिलेंडर शामिल हैं।
यह भी पढ़ें :बिहार में नई सरकार का बड़ा एक्शन, कई जेलों में एक साथ छापेमारी से मचा हड़कंप
रिहायशी मकानों में छिपा रखा था स्टॉक
अधिकारियों के अनुसार जिन घरों से सिलेंडर बरामद हुए, वे सामान्य रिहायशी मकान थे, लेकिन अंदर बड़ी मात्रा में गैस का भंडारण किया गया था। इससे आसपास के लोगों की सुरक्षा को गंभीर खतरा बना हुआ था।
सारा कॉलोनी से सबसे ज्यादा बरामदगी
छापेमारी के दौरान सारा कॉलोनी के एक परिसर से करीब 120 से अधिक सिलेंडर जब्त किए गए। वहीं साईं कॉलोनी के एक मकान से 70 से ज्यादा सिलेंडर बरामद हुए। इसके अलावा एक छोटे मालवाहक वाहन से भी करीब 20 सिलेंडर मिले, जो सप्लाई के लिए तैयार थे। कार्रवाई में कई व्यावसायिक सिलेंडर भी बिना अनुमति के पाए गए। इससे साफ है कि घरेलू और कॉमर्शियल गैस के बीच नियमों को नजरअंदाज कर मुनाफाखोरी की जा रही थी। छापेमारी के दौरान सिटी डीएसपी और अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
प्रशासन ने संकेत दिया है कि गैस कालाबाजारी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। जिन लोगों की संलिप्तता सामने आएगी, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Reporter | Samachar Post