मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

BREAKING: चाईबासा के सारंडा जंगल में मुठभेड़, मिसिर बेसरा दस्ते से फायरिंग, CRPF का एक जवान घायल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,चाईबासा :झारखंड के चाईबासा जिले के सारंडा जंगल में बुधवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि यह फायरिंग मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा के दस्ते के साथ हो रही है। सूत्रों के अनुसार, CRPF की कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर और जिला पुलिस की संयुक्त टीम सारंडा इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही थी। इसी दौरान जंगल में छिपे नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें :रांची में मेडिकल छात्रा से दुष्कर्म मामला: दूसरा आरोपी खड़गपुर से गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

एक जवान घायल, एयरलिफ्ट की तैयारी

मुठभेड़ में कोबरा बटालियन का एक जवान गोली लगने से घायल हो गया है। उसे बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। मौके पर अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भी भेजा गया है। सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। इलाके में हाई अलर्ट जारी है और लगातार कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

कई नक्सलियों के हताहत होने की आशंका

सूत्रों के मुताबिक, जवाबी कार्रवाई में कई नक्सलियों के मारे जाने की संभावना है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इलाके में लगातार तलाशी अभियान जारी है।

https://samacharpost.live/2026/04/ranchi-lalpur-rape-case-second-accused-arrest-kharagpur/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

किरीबुरू में सेल अधिकारी के सरकारी आवास में चोरी, 10 लाख के जेवर समेत नकदी और इलेक्ट्रॉनिक सामान ले गए चोर

चक्रधरपुर के विकास को गति देने में जुटे विधायक सुखराम उरांव, सड़क-बिजली-पेयजल से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य पर फोकस

पश्चिमी सिंहभूम में एक सप्ताह से लापता 3 नाबालिग बच्चियां सकुशल बरामद, दो किशोर हिरासत में

चाईबासा में दो पत्नियों को छोड़ तीसरी महिला के साथ जाने का आरोप, थाने पहुंचा मामला

चक्रधरपुर में महिला पर्यवेक्षिका की धारदार हथियार से हत्या, भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ा

चाईबासा में ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकार और कल्याण पर बैठक, पांच सदस्यीय टीम करेगी समस्याओं का आकलन

Leave a Comment