Samachar Post रिपोर्टर,रांची :झारखंड की राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में मेडिकल छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में शामिल दूसरे आरोपी को पश्चिम बंगाल के खड़गपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। रांची पुलिस ने मामले में आरोपी फवाद को पश्चिम बंगाल के खड़गपुर से गिरफ्तार किया है। इससे पहले मुख्य आरोपी दानिश को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मामले में शामिल तीसरे आरोपी शादाब की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस टीम विभिन्न ठिकानों पर दबिश दे रही है।
यह भी पढ़ें :बोकारो-धनबाद मार्ग पर बड़ा हादसा टला: केंदुआडीह के पास करीब 2 फीट तक सड़क धंसी, मचा हड़कंप
बर्थडे पार्टी के दौरान हुई घटना
पीड़िता 9 अप्रैल को अपनी सहेली के जन्मदिन समारोह में गोकुल वाटिका अपार्टमेंट के पांचवें फ्लोर पर पहुंची थी। आरोप है कि वहां उसे पिज्जा खाने के बाद चक्कर आने लगे और वह बेहोशी की हालत में चली गई, जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता को गंभीर हालत में आर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई- पुलिस
रांची पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। जांच में यह भी सामने आया है कि घटना में नशीला पदार्थ दिए जाने की आशंका जताई जा रही है।
Reporter | Samachar Post