5 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म ‘द लॉस्ट गर्ल’, रांची के विवेक ने दी है संगीत, कहानी करेगी रोमांचित

Samachar Post | March 27, 2024 | 05:00 PM IST


Samachar Post, रांची : रांची प्रेस क्लब में बुधवार को रांची के संगीतकार विवेक अस्थाना की बॉलीवुड फिल्म ‘द लॉस्ट गर्ल’ की म्यूज़िक प्रदर्शित की गई। फिल्म सिनेमाघरों में पांच अप्रैल को रिलीज होगी। इसमें रांची के विवेक अस्थाना ने संगीत दिया है और बॉलीवुड में अपनी सफलता का परचम लहराया है। इस फिल्म का टीजर करीब 7 लाख लोग अबतक देख चुके हैं। एडमेक इंडिया मीडिया, एआर फिल्म्स और एआर स्टूडियोज द्वारा निर्मित फिल्म द लॉस्ट गर्ल का म्यूजिक पैनोरमा म्यूजिक कंपनी द्वारा रिलीज़ किया गया है। इसके गाने बहुत पसंद किए जा रहे हैं। 

जीवन के संघर्ष पर आधारित है फिल्म
इस फिल्म की कहानी जीवन के संघर्ष पर आधारित है। इसमें मुख्य पात्र सुहानी है। इसका किरदार प्राची बंसल ने अदा किया है, जो 1984 के भीषण सिख दंगे में अपने मां बाप से बिछड़ जाती है। वह भूखे प्यासे कई दिनों तक फुटपाथ पर रहती है। 15 साल के कठिन संघर्ष के बाद वह अपने माता-पिता का पता लगाती है। वह पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा बनती है। द लॉस्ट गर्ल समाज में महिला सशक्तिकरण के जज़्बात को बढ़ाने का संदेश देती है। इस फिल्म का संगीत विवेक अस्थाना ने दिया है। छायांकन फारूक खान का है। सेकंड यूनिट डायरेक्टर प्रभात ठाकुर, गीतकार अपूर्वा आशीष हैं। आवाज नेहा राजपाल और वीना जोशी ने दी है और कॉस्ट्यूम सिमी रानोलिया ने डिजाइन की है।
Share this news

संबंधित खबरें