आधुनिक खेती से बदली तस्वीर: गिरिडीह के अटकी पंचायत के किसान कमा रहे लाखों

Samachar Post रिपोर्टर,गिरिडीह :गिरिडीह जिले के अटकी पंचायत में आधुनिक खेती ने किसानों की जिंदगी बदल दी है। यहां किसान नई तकनीक और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर न सिर्फ अपनी आय बढ़ा रहे हैं, बल्कि आत्मनिर्भरता की ओर भी तेजी से बढ़ रहे हैं। अटकी पंचायत में सरकार और निजी बैंकों के सहयोग से ग्रीन हाउस, पंप हाउस और आधुनिक सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इन संसाधनों की मदद से किसान अब पूरे साल खेती कर पा रहे हैं और मौसम की अनिश्चितता से भी काफी हद तक सुरक्षित हैं। आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल से उत्पादन में बढ़ोतरी हुई है, जिससे किसानों की कमाई लाखों में पहुंच गई है। इस मौसम में खीरा और टमाटर की उन्नत खेती से किसानों को बेहतर मुनाफा मिल रहा है।

यह भी पढ़ें :सरायकेला में NH-33 पर भीषण सड़क हादसा: स्विफ्ट-बोलेरो टक्कर में एक की मौत, कई घायल

किसानों का अनुभव: अब खेती बनी फायदे का सौदा

स्थानीय किसान चेतलाल मेहतो के अनुसार, पहले पारंपरिक खेती से सीमित आमदनी होती थी, लेकिन अब नई तकनीकों के कारण उत्पादन और मुनाफा दोनों बढ़े हैं। वहीं किसान लीलावती देवी बताती हैं कि सरकारी सहयोग से महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ी है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।

पंचायत स्तर पर मिल रहा पूरा सहयोग

पंचायत के मुखिया ईश्वर हेमंब्रम का कहना है कि किसानों को हर संभव सहायता दी जा रही है ताकि वे आधुनिक खेती अपनाकर आत्मनिर्भर बन सकें। अटकी पंचायत अब इस बात का उदाहरण बन गया है कि सही संसाधन और दिशा मिलने पर खेती भी समृद्धि का मजबूत जरिया बन सकती है।

संबंधित खबरें