गिरिडीह में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: दो पक्षों में पत्थरबाजी, दर्जनभर घायल

Meenu | April 14, 2026 | 12:37 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,गिरिडीह :गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत घोरनजो में जमीन विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट और पत्थरबाजी में बदल गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर हिंसा हुई, जिसमें लाठी-डंडों और पत्थरों का इस्तेमाल किया गया। इस झड़प में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें :धनबाद में सनसनीखेज मामला: 5 दिन तक घर में पड़ा रहा बहन का शव, भाई ने बाथरूम में किया अंतिम संस्कार

पुलिस ने संभाली स्थिति, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

बढ़ते जमीन विवादों से प्रशासन चिंतित

लगातार सामने आ रहे जमीन विवाद के मामलों ने जिला प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे मामलों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत महसूस की जा रही है।

Share this news

संबंधित खबरें