मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गोड्डा में अनाज गोदाम पर फायरिंग, मजदूर घायल, पहले मिल चुकी थी रंगदारी की धमकी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,गोड्डा :जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुड़नी मोड़ स्थित एक अनाज गोदाम में रविवार शाम फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने गोदाम पर पहुंचकर दो राउंड गोलीबारी की और मौके से फरार हो गए। इस घटना में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें :लैंड फॉर जॉब्स केस में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से झटका, FIR रद्द करने की याचिका खारिज

अचानक फायरिंग से मचा हड़कंप

घटना शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, नीले रंग की अपाचे बाइक पर सवार दो अपराधी गोदाम पहुंचे और फायरिंग कर दी। पहली गोली गोदाम के टेबल में लगी, जबकि दूसरी गोली वहां काम कर रहे मजदूर जयराम मंडल के पैर में जा लगी, जिससे वह घायल हो गया। गोदाम के मालिक निलेश कुमार ने बताया कि 9 मार्च को उन्हें फोन पर रंगदारी की धमकी मिली थी। उन्होंने इसकी शिकायत स्थानीय थाना में भी दर्ज कराई थी, लेकिन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब इस फायरिंग को उसी धमकी से जोड़कर देखा जा रहा है।

घायल मजदूर को अस्पताल में भर्ती

घायल जयराम मंडल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरमा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोड्डा रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद और थाना प्रभारी सौरभ कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। फायरिंग के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

https://samacharpost.live/2026/04/lalu-yadav-land-for-jobs-case-supreme-court-verdict/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment