मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत: जीजा-साली के शव पेड़ से लटके मिले

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :जिले के बुंडू इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक और युवती का शव पेड़ से लटका मिला। दोनों रिश्ते में जीजा-साली बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है। यह मामला बुंडू थाना क्षेत्र के माझिटोली पागला बाबा रोड का है। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने पेड़ से लटके दोनों शव देखे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें :झारखंडियों को विदेश नौकरी में ठगी से बचाने की तैयारी, नया कानून लाएगी हेमंत सरकार

युवक की पहले से थीं दो शादियां

जानकारी के अनुसार, युवती की पहचान आरती कुमारी (19 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बुंडू थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। वहीं युवक की पहचान अर्जुन पाहन (28 वर्ष) के रूप में हुई है, जो तमाड़ थाना क्षेत्र का निवासी था। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि अर्जुन पाहन पहले से दो शादियां कर चुका था और उसके दो बच्चे भी हैं।गांव में वह मुंडा जमींदार के रूप में जाना जाता था। जानकारी के मुताबिक, उसने एक शादी निवरी गांव में की थी, जिससे उसकी एक 3 साल की बेटी है। वहीं दूसरी शादी उसने शीला नाम की युवती से प्रेम विवाह के रूप में की थी, जिससे उसकी एक 6 महीने की बच्ची है।

कई बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस

बताया जा रहा है कि आरती की शादी के लिए उसके परिजन लड़का देखने वाले थे। इससे पहले ही वह अर्जुन के साथ गांव से गायब हो गई थी। फिलहाल पुलिस इस मामले में हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं दोनों परिवारों में मातम का माहौल है और परिजन गहरे सदमे में हैं।

https://samacharpost.live/2026/04/jharkhand-overseas-employment-law-job-fraud-prevention/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment