मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पाकुड़ में सिद्धू-कान्हु जयंती पर एसपी ने दी श्रद्धांजलि, बोलीं- बलिदान अमर है

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,पाकुड़: पाकुड़ में शनिवार को वीर शहीद सिद्धू-कान्हु की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। सिद्धू-कान्हु पार्क में स्थित उनकी प्रतिमा पर जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि सिद्धू-कान्हु का बलिदान और त्याग सदैव प्रेरणादायक रहेगा। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और देश के लिए आगे बढ़ना चाहिए।

कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष सबरी पाल, उपाध्यक्ष राणा उपाध्याय, आईटीडीए निदेशक अरुण एका, एडीएम अजय सिंह ब्राइक, प्रोजेक्ट ऑफिसर मोतिउर रहमान, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन सिंह, नपा प्रशासक अरविंद चौधरी, जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार, सीएस ए.के. मिश्रा और कार्यपालक दंडाधिकारी गोपाल कृष्णा कंवर समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: बेमौसम बारिश से सिमडेगा में महुआ-इमली की फसल प्रभावित, घटा उत्पादन

श्रद्धा और सम्मान के साथ जयंती

कार्यक्रम के दौरान सभी ने वीर शहीद सिद्धू-कान्हु के योगदान को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे आयोजन में सम्मान और गर्व का माहौल देखने को मिला।

https://samacharpost.live/2026/04/simdega-mahua-tamarind-crop-damage-unseasonal-rain/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment