Samachar Post रिपोर्टर, रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शनिवार को सिदो-कान्हू उद्यान में वीर शहीद सिदो-कान्हू की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं।मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड वीरों की धरती है, जहां अनेक महान सपूतों ने जन्म लिया। उन्होंने कहा कि आदिवासी और मूलवासी समाज ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए बहुत पहले से संघर्ष किया है, जब देश में आजादी की लड़ाई भी शुरू नहीं हुई थी।
सिदो-कान्हू के संघर्ष को किया याद
सीएम ने कहा कि वीर शहीद सिदो-कान्हू ने अन्याय, शोषण और अत्याचार के खिलाफ ऐतिहासिक बिगुल फूंका था। उनका जीवन साहस, संघर्ष और स्वाभिमान के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
यह भी पढ़ें: भाजपा नेता के घर फायरिंग केस का खुलासा, सरायकेला में तीन आरोपी गिरफ्तार
देशभर में दी गई श्रद्धांजलि
उन्होंने कहा कि सिदो-कान्हू जयंती का ऐतिहासिक महत्व है। इस अवसर पर देशभर में लोग उनकी प्रतिमा, तस्वीर और शहादत स्थलों पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके आदर्शों को याद करते हैं।
आदिवासी समाज के लिए गौरव का दिन
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन पूरे देश, खासकर आदिवासी समाज के लिए गर्व का अवसर है। ऐसे वीर सपूतों ने अपने संघर्ष से समाज को नई दिशा दी और इतिहास रचा।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।