सरायकेला: रापचा डैम में मिला अज्ञात शव, पहचान में जुटी पुलिस

Rupa Kumari | April 11, 2026 | 12:18 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, सरायकेला: जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित रापचा डैम से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शनिवार सुबह डैम में नहाने पहुंचे ग्रामीणों ने पानी में तैरता शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शव की हालत से पहचान मुश्किल

पुलिस के अनुसार शव काफी पुराना और सड़ा-गला है, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। स्थानीय तैराकों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई।

यह भी पढ़ें: भाजपा नेता के घर फायरिंग केस का खुलासा, सरायकेला में तीन आरोपी गिरफ्तार

गुमशुदगी के मामलों से किया जा रहा मिलान

थाना प्रभारी रामचंद्र रजक ने बताया कि आसपास के थानों से गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Share this news

संबंधित खबरें