मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची में विकास को मिली रफ्तार: टनल-ओवरब्रिज समेत 17 हजार करोड़ की सड़क योजनाएं तैयार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :रांची की विकास यात्रा में बड़ा कदम जुड़ गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 303 करोड़ रुपये की दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास किया। वहीं कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रिमोट के जरिए इन योजनाओं की आधारशिला रखी। इन परियोजनाओं के तहत NH-33 पर रामपुर चौक (रांची-जमशेदपुर रोड) के पास अंडरग्राउंड टनल बनाया जाएगा। वहीं इरबा स्थित विकास चौक (रांची-हजारीबाग रोड) पर आधुनिक ओवरब्रिज का निर्माण होगा। करीब 303 करोड़ रुपये की लागत वाले इन प्रोजेक्ट्स को अगले दो साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

यह भी पढ़ें :साइबर थाना के सिपाही पर ठगी का आरोप, गिरिडीह में FIR दर्ज

जाम और हादसों से राहत

संजय सेठ ने बताया कि रामपुर चौक और विकास चौक लंबे समय से ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं के लिए संवेदनशील रहे हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद यातायात सुगम होगा और हादसों में भी कमी आने की उम्मीद है। राज्य में इस समय करीब 45 हजार करोड़ रुपये की लागत से 1500 किलोमीटर से अधिक सड़क परियोजनाओं पर काम चल रहा है। कई फ्लाईओवर, अंडरपास और पुलों का निर्माण जारी है, जिससे कनेक्टिविटी बेहतर हो रही है।

17 हजार करोड़ की नई योजनाएं

आने वाले समय में झारखंड को 17 हजार करोड़ रुपये की नई सड़क परियोजनाएं मिलने वाली हैं। इसमें लगभग 450 किलोमीटर सड़कों का निर्माण शामिल होगा। साथ ही वाराणसी से कोलकाता तक बनने वाले एक्सप्रेसवे का हिस्सा भी इसमें शामिल है, जिससे व्यापार और आवागमन को बड़ा लाभ मिलेगा। रांची में 6000 करोड़ रुपये की लागत से 195 किलोमीटर लंबी आउटर रिंग रोड की योजना भी तैयार है। इसकी डीपीआर बन चुकी है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

टोल प्लाजा पर उठे सवाल

कार्यक्रम के दौरान टोल प्लाजा से जुड़ी समस्याएं भी सामने आईं। जनप्रतिनिधियों ने गलत वसूली का मुद्दा उठाया, जिस पर अधिकारियों को नियमों के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने कहा कि बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से राज्य का विकास तेज होगा और पलायन में कमी आएगी। वहीं रांची की मेयर रोशनी खलखो ने इन परियोजनाओं को शहर के लिए महत्वपूर्ण बताया।

https://samacharpost.live/2026/04/giridih-bengabad-constable-gautam-kumar-fraud-seized-vehicle-auction-39-lakh-cheating/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment