रांची : रिम्स के चिकित्सकों से मुख्य सचिव ने मांगे चिकित्सा संस्थान की बेहतरी के सुझाव, जूनियर डॉक्टरों को परिजनों के साथ बेहतर ढ़ंग से व्यवहार करने का निर्देश

Samachar Post | March 27, 2024 | 05:58 PM IST


Samachar Post, रांची : रिम्स की व्यवस्था जांचने के लिए झारखंड के मुख्य सचिव एल खियांग्ते बुधवार को रिम्स पहुंचे। इस दौरान उनके साथ स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह भी मौजूद रहें। उन्होंने रिम्स निदेशक और विभिन्न विभागों के एचओडी के साथ बैठक की। बैठक में रिम्स में मरीजों को बेहतर सेवा देने के साथ-साथ सेवाओं को और समृद्ध कैसे किया जाए इसपर विचार किया गया। साथ ही बिल्डिंग कॉर्पोरेशन के साथ मौजूदा संचरना को ही कैसे बेहतर किया जाए इसपर भी चर्चा की गई। 

बैठक के दौरान आईटी इंटीग्रेशन से मरीजों को फैसिलिटी को और बेहतर करने को लेकर भी विभिन्न एक्सपर्ट से सूझाव लिए गए। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि जूनियर डॉक्टरों को मरीजों और उनके परिजनों के साथ बेहतर तरीके से व्यवहार करने को लेकर भी बातचीत की गई। साथ ही उन्हें नियमों का पालन कराना सुनिश्चित कराने को लेकर निर्देश भी दिए गए। 


एचओडी से मांगे विस्तारीकरण को लेकर परामर्श
मुख्य सचिव ने बैठक के दौरान सभी विभागों के एचओडी से रिम्स के विस्तारीकरण को लेकर सुझाव मांगे। रिम्स में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या को लेकर विस्तार किया जाना है। इसी को लेकर उन्होंने चिकित्सकों से सलाह मांगी है कि कैसे विस्तार किया जाए ताकी मरीजों और इलाज के लिहाज से बेहतर हो। साथ ही उन्होंने हेल्थ वर्करों के काम और ड्यूटी को निर्धारित करने की भी बात कही। ताकि सभी को उनके कार्य क्षेत्र की जानकारी हो।

Share this news

संबंधित खबरें