मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बोकारो में 30 स्कूलों के 1200 बच्चों को नहीं मिल रहा मिड-डे-मील, चावल खत्म

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, बोकारो: जिले के पेटरवार प्रखंड के करीब 30 स्कूलों में 1 अप्रैल से मध्यान भोजन योजना ठप है। चावल का आवंटन नहीं होने के कारण लगभग 1200 बच्चों को मिड-डे-मील नहीं मिल पा रहा है। इससे स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति भी प्रभावित होने लगी है। प्रभावित स्कूलों में राजकीयकृत बालक मध्य विद्यालय पेटरवार, बालिका मध्य विद्यालय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खत्री टोला, दारिद और एनपीएस पतकी सहित कई विद्यालय शामिल हैं। बताया जा रहा है कि चावल उपलब्ध नहीं होने से इन स्कूलों में भोजन बनाना बंद हो गया है।

यह भी पढ़ें: पलामू में बदली पुलिस की रणनीति: नक्सल के बाद अब नार्कोटिक्स तस्करी पर फोकस

1 अप्रैल से चावल नहीं, उधार से चला काम

राजकीयकृत बालक मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय महतो ने बताया कि 1 अप्रैल से विद्यालय में चावल नहीं है। शुरुआती दिनों में पीडीएस दुकानदार से करीब 80 किलो चावल उधार लेकर एक-दो दिन बच्चों को भोजन दिया गया, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह प्रभावित हो गई है। मध्यान भोजन योजना बंद होने से बच्चों की नियमित उपस्थिति में भी कमी आई है। अभिभावकों का कहना है कि मिड-डे-मील कई बच्चों के लिए दिन का महत्वपूर्ण भोजन होता है, ऐसे में योजना बंद रहने से परेशानी बढ़ गई है।

डीसी ने जल्द समाधान का दिया भरोसा

इस मामले पर अजय नाथ झा ने कहा कि समस्या की जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एक-दो दिन के भीतर सभी स्कूलों में मिड-डे-मील सुचारू रूप से शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि बीआरसी और सीआरपी से रिपोर्ट लेकर योजना का संचालन सुनिश्चित करें।

https://samacharpost.live/2026/04/palamu-police-strategy-naxal-to-narcotics-focus/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment